28

मेरे मासूम स्टैलियन! 🔥

कारुसो विला का विशाल बॉलरूम आज रात जगमगा रहा था। छत पर टंगे विशाल क्रिस्टल झूमर की रोशनी पूरे संगमरमर के फर्श पर बिखर रही थी। शिकागो अंडरवर्ल्ड के सबसे ताकतवर कैपो (Capos), हथियार तस्कर और भ्रष्ट राजनेता महंगी वाइन के जाम छलका रहे थे।

कमरे के एक कोने में डांटे कारुसो खड़ा था। डार्क नेवी अरमानी टक्सीडो में उसकी पर्सनैलिटी किसी बेताज बादशाह की तरह हावी थी। उसके बगल में लिली खड़ी थी—पेस्टल पिंक गाउन में ढकी हुई, जिसकी गर्दन में डांटे का दिया वही हीरों जड़ा प्लैटिनम पेडेंट चमक रहा था। लिली की आँखें नम थीं, लेकिन डांटे का सख्त हाथ उसकी कलाई को इस तरह थामे हुए था जैसे पूरी महफ़िल को यह संदेश दे रहा हो कि वह सिर्फ कारुसो साम्राज्य की अमानत है।

Write a comment ...

“Shadow Queen”.

Show your support

I'm a student trying to balance studies and creating content. If you enjoy what I share, your support means a lot. Thank you for helping me keep going! 💙

Write a comment ...

“Shadow Queen”.

✍️ Writing stories, chasing dreams.