
शिपयार्ड के उस खूनी खेल और नीरो के उस बेरहम, रफ चुंबन के बाद लियो का पूरा शरीर जैसे टूट चुका था। विला के बेसमेंट में बने अपने उस आलीशान लेकिन कैदखाने जैसे कमरे में आते ही उसने गन और कोट को ज़मीन पर फेंक दिया। उसकी सफेद शर्ट पर धूल, बारूद और खुद उसका और नीरो का खून लगा हुआ था। उसका दम घुट रहा था। उसे इस वक्त अपने जिस्म से कारुसो साम्राज्य की हर एक गंध को मिटा देना था।
वह सीधे कमरे से जुड़े डार्क-थीम वाले आलीशान वॉशरूम के अंदर चला गया।


Write a comment ...